
छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (महिला मोर्चा ) मनोरमा गुप्ता के द्वारा कलेक्टर महोदय जी को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें रानी दुर्गावति तिराहा गौरेला में भारी वाहनो का आवागमन होता है साथ ही कोयला भरे डंफर काफी संख्या में आते जाते है तथा काफी स्पीड मे तिराहा से न्यायालय की ओर जाने वाले मोड़ मे तेज गति से मोड़ते है जिस कारण आय दिन दुर्घटना होती है अभी हाल ही में दुर्घटना के कारण आम नागरिक की मौत हो चुकी है तथा कई नागरिक घायल हो चुके है, तिराहा मे अंधा मोड़ होने के कारण दुर्घटना होने की संभावना काफी प्रबल हो जाती है, वाहन चालक तेज गति से अपने वाहनो को मोड़ते है जिस कारण दुर्घटना कारित हो जाती है ऐसी स्थिती मे स्पीड कंट्रोल ब्रेकर बनाया जाना अति आवश्यक हो गया है साथ ही तिराहा में अंधेरा रहता है जिस कारण सोलर हाई मस्ट लाईट लगाया जाना भी आवश्यक हो गया है ताकि आम नागरिको की सुरक्षा हो सके।

More Stories
नशामुक्त भारत बनाने एवं आत्मनिर्भर भारत कोरबावासियों ने ली शपथ
“राज्योत्सव में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में मंत्री लखन लाल देवांगन के द्वारा 05 टीबी मरीजों को दिया गया फूड बास्केट“ स्टाल में 1056 लोगों ने कराया अपना जॉंच
पात्र किसानों को धान विक्रय में नहीं होनी चाहिए किसी प्रकार की परेशानीः- कलेक्टर