
KDS: korba। 15/11/2025
जायसवाल कलार समाज दीपका द्वारा अपने आराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती पर 16 नवंबर को शोभायात्रा निकाला जाएगा।
कार्यक्रम में चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रेमचंद पटेल, पूर्व खाद्य आयोग के अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कुमार, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राज जायसवाल, नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल, प्रगतिशील जायसवाल कनौजिया कलार समाज के अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल,
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव, नगर पालिका परिषद दीपका के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं हैहयवंशी कलचुरी कलार समाज के अध्यक्ष मनोज राय करेंगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में कलार समाज की आराध्या माता समलाई की पूजा अर्चना कर उसके दरबार से शोभायात्रा की शुरुआत की जाएगी। बजरंग चौक से पाली रोड नगर पालिका गेट होते हुए उसी मार्ग से वापस आकर नगर पालिका से स्नेह मिलन तक जाएगी। जहां कलार संमाज के आराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की आरती का आयोजन किया ‘गया है शोभा यात्रा में सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र भगवान सहस्त्रबाहु की झांकी और समाज की महिलाओं की युवतियों द्वारा बुलेट चलाकर शोभा यात्रा की अगवानी की जाएगी। संयोजक मनोज महतो ने बताया कि यह शोभा यात्रा नारी सशक्तिकरण की थीम पर तैयार किया गया है। इसमें सर्वप्रथम नारी शौर्यता का प्रदर्शन बुलेट चलाते हुए देखा जा सकता है। भगवान सहस्त्रबाहु को अपनी सहस्त्र भुजाओं के साथ झांकी में प्रदर्शन होगा। माता बहादुर कलारिन की आकर्षक एवं मनोरम झांकी शोभायात्रा में देखने को मिलेगा। इधर स्नेह मिलन प्रगति नगर दीपका में महाआरती के पश्चात अतिथियों का सम्मान किया जाएगा उसके पश्चात आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृर्तिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।

More Stories
किसान समृद्धि का आधार – पशुपालन : कोरबा में 25 वर्षों की सुनहरी सफलता की कहानी “स्वस्थ पशु, समृद्ध किसान – यही ग्रामीण विकास की पहचान“
नशामुक्त भारत बनाने एवं आत्मनिर्भर भारत कोरबावासियों ने ली शपथ
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण उद्योग मंत्री देवांगन और राज्यसभा सांसद श्रीदेवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया पौधरोपण