कैप्‍टन की हलक में अटकी थी सांसें, लोग ‘टाइटैनिक मोमेंट’ को करते रहे इंज्‍वॉय, कार्निवल क्रूज संग ऐसा क्‍या हुआ

Spread the love

नई दिल्‍ली. टाइटैनिक जहाज डूबने की घटना तो याद ही होगी. इंग्‍लैंड के साउथम्‍प्‍टन से न्‍यूयॉर्क जा रहा आलीशान जहाज बर्फ के पहाड़ से टकराने के बाद जलमग्‍न हो गया. अमेरिका के अलास्का के ट्रेसी आर्म फजॉर्ड के पास कार्निवल क्रूज शिप के साथ जो हुआ, उससे एक बार फिर टाइटैनिक हादसे की यादें ताजा हो गई. हालांकि घबराने वाली बात कोई नहीं है. यह क्रूज समंदर में तैर रहे बर्फ के एक आइसबर्ग से टकराने के बाद कुछ पल के लिए फंस गया. क्रूज पर मौजूद लोगों के लिए टाइटैनिक के पल ताजा हो गए.

लोगों ने इस मूमेंट को जमकर इंज्‍वॉय किया। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में शिप को कोई नुकसान नहीं हुआ। जिस वक्‍त यह हादसा हुआ क्रूज के कप्‍तान की सांसे हलक में अटकी रही। क्रूज जब बिना किसी नुकसान के आइसबर्ग से निकल गया तभी जाकर कप्‍तान ने राहत की सांस ली। हालांकि मौज-मस्‍ती के लिए इस क्रूज पर सवार हुए लोगों के लिए यह पल बेहद खास बन गया। इस वक्‍त सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो वायरल भी हो रहे हैं, जो लोगों ने खुद अपने मोबाइल कैमरे से बनाए। एक वायरल वीडियो में युवक यह कहता सुनाई दिया कि अगर हम मर जाते हैं तो यह बहुत अच्छा है, यह एक टाइटैनिक मूमेंट

अलास्‍का में यह घटना सामने आई. (File Photo)है.