नई दिल्ली. टाइटैनिक जहाज डूबने की घटना तो याद ही होगी. इंग्लैंड के साउथम्प्टन से न्यूयॉर्क जा रहा आलीशान जहाज बर्फ के पहाड़ से टकराने के बाद जलमग्न हो गया. अमेरिका के अलास्का के ट्रेसी आर्म फजॉर्ड के पास कार्निवल क्रूज शिप के साथ जो हुआ, उससे एक बार फिर टाइटैनिक हादसे की यादें ताजा हो गई. हालांकि घबराने वाली बात कोई नहीं है. यह क्रूज समंदर में तैर रहे बर्फ के एक आइसबर्ग से टकराने के बाद कुछ पल के लिए फंस गया. क्रूज पर मौजूद लोगों के लिए टाइटैनिक के पल ताजा हो गए.
लोगों ने इस मूमेंट को जमकर इंज्वॉय किया। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में शिप को कोई नुकसान नहीं हुआ। जिस वक्त यह हादसा हुआ क्रूज के कप्तान की सांसे हलक में अटकी रही। क्रूज जब बिना किसी नुकसान के आइसबर्ग से निकल गया तभी जाकर कप्तान ने राहत की सांस ली। हालांकि मौज-मस्ती के लिए इस क्रूज पर सवार हुए लोगों के लिए यह पल बेहद खास बन गया। इस वक्त सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो वायरल भी हो रहे हैं, जो लोगों ने खुद अपने मोबाइल कैमरे से बनाए। एक वायरल वीडियो में युवक यह कहता सुनाई दिया कि अगर हम मर जाते हैं तो यह बहुत अच्छा है, यह एक टाइटैनिक मूमेंट
है.

More Stories
देश की एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोरबा में “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन
“पूर्व माध्यमिक शाला पठियापाली में नई शिक्षिका के आने से बदली शिक्षा की तस्वीर “
पाली महोत्सव:गेट पर रोके गए भाजपा नेता व पार्षद,vip लिस्ट में नाम के बाद भी ASI ने की हुज्जतबाजी