सक्ति जिले के ग्राम मालदा में तेज रफ्तार मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई है। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हुई है। वहीं घायल दो युवकों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल जैजैपुर में भर्ती कराया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है घटना हसौद थाना क्षेत्र की है। 
मिलीं जानकारी अनुसार,, रविवार की शाम करीबन 5 बजे चंद्रपुर से मंदिर दर्शन कर तीन युवक एक मोटर साइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी ग्राम पंचायत मल्दा में मोटर साइकिल की रफ्तार तेज होने के कारण अचानक से चालक मोटर साइकिल से नियंत्रण खो बैठा और सड़क के किनारे लगी पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बोरिद गांव का रहने वाला एक युवक पेड़ के बीचों बीच जा फसा और उसकी मौके पर मौत हुई है वही रिंगनी गांव के रहने वाले 2 युवक गंभीर रूप से घायल हुए है जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल जैजैपुर में भर्ती कराया गया था।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर हसौद थाना से पुलिस की टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था जहां पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

More Stories
“पूर्व माध्यमिक शाला पठियापाली में नई शिक्षिका के आने से बदली शिक्षा की तस्वीर “
पाली महोत्सव:गेट पर रोके गए भाजपा नेता व पार्षद,vip लिस्ट में नाम के बाद भी ASI ने की हुज्जतबाजी
पाली महोत्सव का साइकल रेस प्रतियोगिता से शुभारंभ