संत गाडगे महाराज की 149वीं जयंती कोरबा के पोड़ीबहार सामुदायिक भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने केक काटकर संत गाडगे महाराज को नमन किया।
संत गाडगे महाराज एक महान समाज सुधारक, स्वच्छता अभियान के जननायक और शिक्षा के प्रचारक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानव सेवा में अर्पित किया और छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। वे विशेष रूप से धोबी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए कार्यरत रहे। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को शिक्षा, स्वच्छता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचारों से प्रेरित होकर, 23 फरवरी को “निर्मल दिवस” के रूप में मनाया जाता है।
इस कार्यक्रम में समाज के प्रमुख कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। संत गाडगे महाराज की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं, और हमें स्वच्छता, शिक्षा और समानता की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देती हैं।
इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण पूर्व अध्यक्ष संतोष कर्ष, सदानंद बरेठ, टी.आर बरेठ,गिरधारी बरेठ, संतोष कर्ष (कुसमुंडा)लक्ष्मी बरेठ,दिगम्बर कर्ष, रमेश कर्ष, शत्रुघ्न कर्ष, गिरधारी रजक, पूरन कर्ष, मन्नू बरेठ,लक्ष्मीकांत बरेठ, गौरीशंकर, दुष्यंत बरेठ,राजू बरेठ,आदि उपस्थित थे
More Stories
“पूर्व माध्यमिक शाला पठियापाली में नई शिक्षिका के आने से बदली शिक्षा की तस्वीर “
पाली महोत्सव:गेट पर रोके गए भाजपा नेता व पार्षद,vip लिस्ट में नाम के बाद भी ASI ने की हुज्जतबाजी
पाली महोत्सव का साइकल रेस प्रतियोगिता से शुभारंभ