ग्राम पंचायत रंगबेल में एक अपराधिक मामला सामने आया है जिसमें कानून को तार तार करते हुए गवाहों को खरीदने की बात हो रही है दअरसल होली पर्व के दिन दो पक्षों के बीच ग्राम पंचायत रंगबेल में विवाद हो गया जिसके निराकरण हेतु ग्राम सभा बुलाया गया जिसमें दोनों पक्षों को समझा कर सुला करा दिया गया लेकिन चितरंजन सिंह के द्वारा ग्राम सभा का अनादर करते हुए थाने में जाकर अमर सिंह शत्रोहन एवं अस्पेंद्र चौहान के खिलाफ पुलिस शिकायत किया गया जिसकी गवाही के लिए उसे कोई न मिला मामला दर्ज होने के पश्चात सभी ग्राम सभा में आए लोगों ने कुसमुंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई इस बीच चितरंजन सिंह कंवर के भाई पुरुषोत्तम कंवर पिता बृजलाल कंवर ने दिनांक 18 मार्च को दोपहर 12 बजे अपने मोबाइल से अजय कुमार जो कि रंगबेल निवासी है उसको अपने मोबाइल से फोन किया और अपने भाई के पक्ष में गवाही देने के लिए 5000 पैसा देने की बात कही जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग लिक हो गई अब देखना ये है कि इस मामले में पुलिस प्रशासन क्या कार्यवाही करती है

More Stories
महिला की बेरहमी से हत्या, आरोपी की तलाश में पुलिस की दो विशेष टीमें
वृद्धा की हत्या कर पति फरार
बाइक चोरों का गिरोह पकड़ाया,1 थाना से फरार