दिनांक 3/12/2024 को विश्व सनातन संस्कृति रक्षा मंच के द्वारा आयोजित में प्रांतीय गोर्खाली समाज छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों व सदस्यों कुल 63 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई! समाज के प्रांतीय अध्यक्ष के.बी.गौतम ने धरना प्रदर्शन में अपना नारा जय काली!आयो गोर्खाली! उद्बोधन किया गया उन्होंने बताया कि हम गोर्खा मां काली के उपासक और भगवान गोरखनाथ के अनुयाई हैं इसी क्रम में कहा कि, भगवान राम हमारे अराध्य हैं! कहा और बंगला देश में हिन्दूओं पर हो रहे अत्याचार व व्याभिचार के बारे में बताया कि, पुरुष का कच्छा अन्डरवियर खोल कर देखा जा रहा है वह हिन्दू है या नहीं यदि हिन्दू है तो उसे मार दिया जाता है! इतना ही नहीं बाप के सामने बेटी का बलात्कार,पति के सामने पत्नी का बलात्कार, बच्चे के सामने मां का बलात्कार किया गया है! बंगला देश में हिन्दूओं पर ऐसे दुर्दांत अपराध हो रहा है! जो कि असहनीय है! इसलिए हम प्रांतीय गोर्खाली समाज के सभी सदस्यों का इस धरना प्रदर्शन में समर्थन करते हैं! ऐसे अत्याचार विरूद्ध लड़ाई में हम सदैव विधर्मी से लड़ने को तैयार हैं! वैसे भी हम लड़ाका कौम के लोग हैं! आज से सोलह सौ साल पहले भगवान गोरखनाथ ने विधर्मीयों का विनाश करने के लिए अपना संजीवनी मंत्र से सैनिक तैयार किया और इस सेना का नाम गोरखा रखा ! इस प्रकार से नेपाल राज्य में गोर्खाओं की नींव रखी गई! हमारे पुरखों ने देश की रक्षा और धर्म की रक्षा में सदैव आगे रहे! जो आज भी आर्मी में भारत ही नहीं ब्रिटेन इत्यादि राष्ट्र गोर्खाओं को पहला नंबर देते हैं! अन्त में एक बार पुनः जय काली!आयो गोर्खाली!का नारा देते हुए प्रांतीय अध्यक्ष ने अपना उद्बोधन सम्पन्न किया!


More Stories
देश की एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोरबा में “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन