अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस“ के अवसर पर कोरबा नगर के विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 में जिला स्तरीय कार्यकम आयोजित किया गया। कार्यकम में दिव्यांगजन छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। साथ ही उनके मध्य विविध खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा समस्त दिव्यांगजन छात्र-छात्राओं को स्कूल बेग वितरण किया गया एवं खेलकुद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांगजन छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान की गई।
कार्यक्रम में पार्षद नरेन्द्र देवांगन, हितानन्द अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिम्पल भेडिया सहित दिव्यांग आईकॉन लक्ष्मी प्रसाद निषाद एवं शैलेन्द्र श्रीवास, पन्नालाल बांधे (दिव्यांग) एवं जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय व उप संचालक समाज कल्याण विभाग सिनीवाली गोयल, डीएमसी मनोज कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


More Stories
देश की एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोरबा में “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन
प्रशासनिक कार्यों में गति और पारदर्शिता हेतु कोरबा में ई-ऑफिस कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण आयोजित
4 नवंबर से घर-घर सर्वेक्षण प्रारंभ मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 7 फरवरी 2026 तक जारी कलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों बैठक, एसआईआर कार्यक्रम के सम्बंध में दी विस्तृत जानकारी