दिनांक 8/12/2024 को समय सांय चार (16.00) बजे रिस्दी निवासी ओमप्रकाश विष्ट के प्रांगण में प्रांतीय गोर्खाली समाज छत्तीसगढ़ की एक बैठक आहूत की गई! जिसमें सर्वप्रथम जांजगीर-चांपा निवासी असीम थापा,सुराकछार निवासी हेमन्त कार्की एवं परशुराम नगर दादर निवासी अनिल मिश्रा को समाज का संरक्षण सदस्य मनोनीत किया गया! तीनों संरक्षण सदस्यों का माला पहनाकर सम्मानित किया गया!इसी क्रम में समाज में गुणवत्ता लाने के लिए पदाधिकारियों का विस्तार किया गया! जिसमें ललिता सिंह को समाज का प्रदेश महासचिव, माया थापा को संगठन सचिव, दुर्गा सिंह को जिला कोषाध्यक्ष, शकुन गुरुंग को सह.कोषाध्यक्ष, कमान सिंह कठायत को जिला कोरबा सचिव, ओम प्रकाश विष्ट को ब्लॉक खरमोरा दादर इन्डस्ट्रियल एरिया रिसदी और रजगामार का ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया! विकास तमांग को ब्लॉक दीपका कुसमुंडा सर्वे मंगला नगर उर्गा और बरपाली का ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया! नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया! अंत में प्रबंधकारीणी बैठक प्रत्येक माह के आखिरी सप्ताह रविवार को निश्चित किया गया और समाज में सभी गोरखा को जोड़ने एवं उनके उत्थान व विकास से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया!इस बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष के.बी.गौतम के द्वारा की गई! इस बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष सम्पत GC, जिलाध्यक्ष कोरबा शंकर पुरी, जिलाउपाध्यक्ष भारती गुरुंग, ब्लॉक अध्यक्ष कोरबा नरेन्द्र गुरुंग, ब्लॉक अध्यक्ष बांकी माया थापा, ब्लॉक अध्यक्ष सी.बी.थामी, सदस्य राजेन्द्र थापा, शशी थामी, चिरमिरी निवासी लाल बहादुर सिंह, चिरमिरी निवासी राम बहादुर सिंह, के.एल. अधिकारी, शंकर गुरुंग, गौतम विष्ट, बिना विष्ट सहित कुल 36 सदस्यों की उपस्थिति रही! बैठक का संचालन माया थापा ने और बैठक को आभार व्यक्त करते हुए बैठक सम्पन्न की घोषणा शंकर पुरी ने किया!




More Stories
घोर लापरवाही, शिक्षा विभाग से सेवा पुस्तिका गायब,बोलते हैं-कचरे में जला दिए, भटक रहे सेनि प्रधानपाठक
कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी मोबाइल सिम जारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार
महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों का हमला, 10 घायल