विधवा सहेतरीन बाई को अपने खर्च के लिए हर महीने पैसे की कमी पड़ती थी। पहले उम्र रहने पर वह किसी तरह हाजिरी-मजदूरी का काम करके कुछ पैसे का बंदोबस्त कर लिया करती थी, अब अधिक उम्र होने की वजह से वह चाहकर भी कही काम नहीं कर पाती, ऐसी परिस्थितियों में महतारी वंदन योजना से मिल रही एक हजार की राशि उनके घर की अनेक जरूरतों को पूरा करती है।
करतला विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम कोथारी की रहने वाले सहेतरीन बाई ने बताया कि उनके लिए एक हजार की राशि बड़ी राशि है। उसके पास आमदनी का और कोई जरिया नहीं है। आजकल जरूरत के समय कोई सौ रूपये भी नहीं देता, ऐसे में एक हजार रूपये प्रतिमाह खाते में डालकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हम जैसी गरीब महिलाओं के प्रति बड़ा उपकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राशि हर महीने समय पर उनके खाते में जमा हो जाती है। इस पैसे से वह घर में साग-सब्जी सहित अन्य जरूरी सामान खरीद पाती है। सहेतरीन बाई ने बताया कि उनका राशनकार्ड भी बना हुआ है। इससे भी उन्हें बहुत मदद मिल जाती है। अपने घर पर जल जीवन मिशन से नल लग जाने पर खुशी जताते हुए वह कहती है कि पानी की समस्यष सबसे बड़ी समस्या है, वह भी दूर हो रही है और ग्रामीणों को घर पर ही पानी मिल रहा है।


More Stories
राज्योत्सव में सांस्कृतिक दल एवं कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति पंजीयन के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वालों का भी होगा सम्मान
“रजत जयंती वर्ष पर जिला स्तरीय किसान मेला का हुआ आयोजन”
“शहर के विकास में डीएमएफ फण्ड की होगी बड़ी भागीदारी कोरबा विधानसभा में 399 कार्यों के लिये 157 करोड़ 69 लाख की मिली स्वीकृति नपानि क्षेत्र कोरबा में विभिन्न स्थानों में सामुदायिक भवन,नाली,अहाता एवं अन्य कार्य होंगे 92 नवीन आंगनबाड़ी भवन, 40 नवीन प्राथमिक/माध्यमिक शाला भवन का होगा निर्माण शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े विकास कार्य के लिए राशि स्वीकृत”