कोरबा जिले में शहरी क्षेत्र में ठंड में इजाफा हुआ है। सूर्य की किरण लोगों को सुहावनी लगने लगी है। अलसुबह और शाम चार बजे के बाद ठंड लोगाें को परेशान कर रही है। ग्रामीण व वनांचल इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। ठंड से बचने के लिए लोग शाम होते ही घरों में दुबक रहे हैं। अलाव का भी सहारा लेने लगे हैं।
मध्यरात्रि 8.6 डिग्री तापमान दर्ज
मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र लखनपुर कटघोरा ने मध्यरात्रि 8.6 डिग्री तापमान दर्ज किया था। वहीं अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम में बदलाव का असर लोगाें के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। शासकीय व निजी अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की संया में इजाफा दर्ज किया गया है। इलाज कराने वाले अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी व जुकाम से परेशान हैं। चिकित्सकों की ओर से मरीजों को ठंड से बचने की सलाह दे रहे हैं।
उद्यान और पिकनिक स्थल हुए गुलजार
इधर मौसम खुलने के बाद उद्यान और पिकनिक स्टॉट गुलजार होने लगे हैं। सुबह और शाम उद्यानों में लोग घुमने पहुंच रहे है। पिकनिक स्टॉप में भी लोग हरियाली और खूबसूरती के बीच पिकनिक का लुत्फ उठा रहे हैं। कोरबा के सतरेंगा, देवपहरी, काफी पाइंट, चकचकवा पहाड़, झोराघाट, रानीझरना सहित अन्य स्थानों पर लोगों की चहल पहल बढ़ गई है। हालांकि दिन छोटा होने के कारण लोग पिकनिक स्पॉट पर सुबह जल्दी पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पिकनिक का आनंद उठा सकें।

More Stories
देश की एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोरबा में “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन
प्रशासनिक कार्यों में गति और पारदर्शिता हेतु कोरबा में ई-ऑफिस कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण आयोजित
4 नवंबर से घर-घर सर्वेक्षण प्रारंभ मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 7 फरवरी 2026 तक जारी कलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों बैठक, एसआईआर कार्यक्रम के सम्बंध में दी विस्तृत जानकारी