CG News: टेंडर की प्रक्रिया हुई शुरू
CG News: नेता भी यह जान रहे हैं कि शहर या अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य को गिनाए बिना जनता के सामने दोबारा वोट मांगना मुश्किल होगा। इसलिए नेता नगर निगम प्रशासन के संपर्क में हैं और अपने वार्ड में छोटे-बड़े कार्यों के लिए निविदा जारी कराने की प्रक्रिया में लगे हैं।
मुड़ापार बाजार में होंगे डेढ़ करोड़ के विकास कार्य
नगर निगम की ओर से मुड़ापार साप्ताहिक बाजार के मरमत की कार्ययोजना बनाई गई है। इस कार्य में लगभग 1 करोड़ 49 लाख रुपए खर्च होगी। इसके लिए निगम की ओर से निविदा की प्रक्रिया शुरू की गई है। राशि से शेड बदलने का कार्य भी शामिल है। मुड़ापार बाजार शहर के बड़े सब्जी मंडियों में से एक है। हर सप्ताह यहां दो दिन बाजार लगती है और इसमें शामिल होने के लिए लोग बड़ी संया में पहुंचते हैं। वर्तमान में बाजार की स्थिति संतोषजनक नहीं है। यहां लगे कई शेड टूट चुके हैं।
बालकोनगर में नाली, सड़क और भवन के कार्य
बालकोनगर जोन में सड़क, नाली और नए भवन के निर्माण से लेकर मरमत तक के कार्य के लिए निविदाएं जारी की गई है। इसके अलावा इस एरिया में कई जगहों पर विद्युतीकरण का कार्य भी किया जाना है। दर्री जोन में नवधा पंडाल की मरमत के अलावा बरमपुर में मंच और भैरोताल में भी निर्माण कार्य किया जाना है। चारपारा कोहड़िया में भी कार्य किए जाने हैं।

More Stories
राज्योत्सव में सांस्कृतिक दल एवं कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति पंजीयन के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वालों का भी होगा सम्मान
“रजत जयंती वर्ष पर जिला स्तरीय किसान मेला का हुआ आयोजन”
“शहर के विकास में डीएमएफ फण्ड की होगी बड़ी भागीदारी कोरबा विधानसभा में 399 कार्यों के लिये 157 करोड़ 69 लाख की मिली स्वीकृति नपानि क्षेत्र कोरबा में विभिन्न स्थानों में सामुदायिक भवन,नाली,अहाता एवं अन्य कार्य होंगे 92 नवीन आंगनबाड़ी भवन, 40 नवीन प्राथमिक/माध्यमिक शाला भवन का होगा निर्माण शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े विकास कार्य के लिए राशि स्वीकृत”