छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला शिक्षा विभाग मार्ग में होने वाली छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर (सीजी बोर्ड) की ओर से आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुट गई है। इस बार बोर्ड की परीक्षा में जिले के 22 हजार 810 विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं शिक्षकों ने भी पाठयक्रम को पूरा कराने के कार्य में लगे हुए हैं। ताकि समय पर सभी पाठयक्रमों की पढ़ाई पूरी हो सके।
पाठ्यक्रमों को पूरा कराने में जुटे
सीजी बोर्ड के द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए इस बार 13 हजार 367 और कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए नौ हजार 443 छात्र-छात्राओं ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी की है। विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप जिला शिक्षा विभाग ने बैठक व्यवस्था सहित अन्य जरूरी तैयांरियों में जुट गई है। बताया जा रहा है कि विभाग प्री बोर्ड परीक्षा के पहले सभी पाठ्यक्रमों को पूरा कराने में जुटे हुए हैं।
तैयांरियों में जुटे छात्राएं
इसमें छात्रों से पूरे पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र निर्माण के लिए जिलों में विषय विशेषज्ञों की समितियां गठित की जाएंगी। इन समितियों को प्रश्न पत्र निर्माण के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल के ब्लूप्रिंट के माध्यम से तैयार किए जाएंगे।

More Stories
नशामुक्त भारत बनाने एवं आत्मनिर्भर भारत कोरबावासियों ने ली शपथ
‘युकियुक्त करण से शिक्षकों की विशेषज्ञता का लाभ सही रूप में पहुँच रही विद्यार्थियों तक मिडिल स्कूल लैंगा में शिक्षक गोरेलाल के आने से बच्चों की हिंदी विषय की पढ़ाई में रमा मन गद्य, पद्य व्याकरण, साहित्य , विषय के हर पहलू को सहजता से उतार देते है बच्चों के मन में’
‘अंतिम छोर के विद्यार्थियों के सपनों को मिला संबल – श्यांग हायर सेकंडरी स्कूल में पहुँचे राजनीति शास्त्र के व्याख्याता’