रायपुर। आगामी नगरीय निकाय चुनाव अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है और जल्दी ही इसके लिए संबंधित अध्यादेश जारी किए जाने की संभावना है। नगरीय प्रशासन मंत्री और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस निर्णय की पुष्टि करते हुए बताया कि अब नगरीय निकाय चुनाव सिर्फ ईवीएम से ही कराए जाएंगे।
गौरतलब है कि 2019 में रायपुर सहित राज्य के अन्य क्षेत्रों में नगरीय निकाय चुनाव बैलेट पेपर के जरिए हुए थे। अब नगरीय प्रशासन विभाग ने ईवीएम से चुनाव कराने का प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दिया है। चुनाव आयोग के परीक्षण और विधि विभाग की अनुमति मिलने के बाद इस पर अध्यादेश जारी किया जाएगा।
ईवीएम से चुनाव कराने का कारण
बैलेट पेपर से चुनाव में परिणामों का आना देर रात तक होता है, जिससे परिणामों की घोषणा में समय लगता है। ईवीएम से चुनाव कराने का निर्णय इस कारण लिया गया है ताकि परिणाम जल्दी घोषित किए जा सकें और प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
मतदाता सूची 15 जनवरी को जारी होगी
राज्य निर्वाचन आयोग ने 15 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी करने की घोषणा की है। इसके बाद, 16 या 17 जनवरी को नगरीय निकाय चुनाव की तिथियों की घोषणा की जा सकती है।

More Stories
राज्योत्सव में सांस्कृतिक दल एवं कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति पंजीयन के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वालों का भी होगा सम्मान
“रजत जयंती वर्ष पर जिला स्तरीय किसान मेला का हुआ आयोजन”
“शहर के विकास में डीएमएफ फण्ड की होगी बड़ी भागीदारी कोरबा विधानसभा में 399 कार्यों के लिये 157 करोड़ 69 लाख की मिली स्वीकृति नपानि क्षेत्र कोरबा में विभिन्न स्थानों में सामुदायिक भवन,नाली,अहाता एवं अन्य कार्य होंगे 92 नवीन आंगनबाड़ी भवन, 40 नवीन प्राथमिक/माध्यमिक शाला भवन का होगा निर्माण शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े विकास कार्य के लिए राशि स्वीकृत”