नई दिल्ली. इंग्लैंड के दो तेज गेंदबाजों जोफ्रा आर्चर और साकिब महमूद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में धमाल मचा दिया. दोनों ने मिलकर टीम हैट्रिक पूरी की. हालांकि इंग्लैंड को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा. डेथ ओवरों में लगातार तीन गेंदों पर दोनों गेंदबाजों ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट चटकाए. यह संयोग ही है कि तीनों बल्लेबाज क्लीन बोल्ड हुए. आर्चर और महमूद की घातक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरे 20 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर सकी. 3 गेंद बाकी रहते ऑस्ट्रेलियाई टीम 179 रन पर ढेर हो गई. हालांकि मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने इस स्कोर का बखूबी बचाव किया.
ऑस्ट्रेलियाई पारी का 18वां ओवर इंग्लैंड के पेसर जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) डालने आए. आर्चर ने इस ओवर की पांचवीं गेंद पर शॉन एबट को 4 के निजी स्कोर पर क्लीनबोल्ड कर दिया. अगली गेंद पर उन्होंने बार्टलेट को आउट कर लगातार दो गेंदों पर दो विकेट ले लिए. इसके बाद साकिब महमूद (Saqib Mahmood) ने अगले ओवर यानी 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर कैमरन ग्रीन को क्लीन बोल्ड कर टीम हैट्रिक पूरी की. ग्रीन 13 रन बनाकर आउट हुए.


More Stories
घोर लापरवाही, शिक्षा विभाग से सेवा पुस्तिका गायब,बोलते हैं-कचरे में जला दिए, भटक रहे सेनि प्रधानपाठक
कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी मोबाइल सिम जारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार
महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों का हमला, 10 घायल