प्रयागराज। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर विवाद चल रहा था। किन्नर अखाड़े से एक बड़ी खबर सामने आई है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को उनके पद से हटा दिया है। इसके साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को भी महामंडलेश्वर पद से हटाकर अखाड़े से बाहर कर दिया गया है।
‘नए आचार्य महामंडलेश्वर के नाम का ऐलान जल्द होगा’
बता दें कि ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद से ही संत समाज और किन्नर अखाड़े के इस फैसले का विरोध कर रहे थे। इसके बाद अब किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और ममता कुलकर्णी को पद से हटाया है। ऋषि अजय दास ने कहा कि नए सिरे से अखाड़े का पुनर्गठन किया जाएगा और जल्द ही नए आचार्य महामंडलेश्वर के नाम का ऐलान होगा। अजय दास का दावा किन्नर अखाड़े के संस्थापक वो हैं।

More Stories
देश की एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोरबा में “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन
छेरछेरा पर्व पर सर्वमंगला पुलिस की विशेष पहल : यातायात नियमों का पालन करने किया गया जागरूक, भेंट किया गया लाल गुलाब
देश के मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी आये कोरबा, लैंको पावर प्लांट का किया निरीक्षण