रामपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 03 से श्रीमती सुनीता देवी ने जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन भरी..

Spread the love
 
 रामपुर विधानसभा के क्षेत्र क्रमांक 03 से आज पूर्व जनपद सदस्य करतला सुनीता देवी कंवर ने आज कांग्रेस के सचिव प्रमोद श्रीवास और अन्य वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं के नेतृत्व और सहयोग से आज जिला पंचायत के लिए रिटर्निग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल की है ।  सुनीता देवी ने पूर्व में करतला जनपद सदस्य रहते हुए क्षेत्र के जनता को अपना सेवा दे चुकी है, यही वजह है कि क्षेत्र की जनता उन्हें जिला पंचायत की दावेदारी करने में अपना सहयोग प्रदान कर रही है, जिससे क्षेत्र की जनता में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है।
    नामांकन दाखिल करते समय जिला के वरिष्ट कांग्रेस के नेता  घासीगिरी गोस्वामी ,कृष्ण कुमार जायसवाल, प्रमोद राठौर, रामचंद्र रजवाड़े, संतोष रजक, मनहरण श्रीवास, राधेश्याम रजक, प्रताप कंवर, ज्ञान सिंह, विष्णु रजक, कान्हा मैत्री, एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।