छत्तीसगढ़ के धमतरी में तेंदुआ के हमले से बुजुर्ग की मौत हो गई,इस घटना के बाद तेंदूए की मौजूदगी को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है, मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलीस की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र के बेंद्राचूवा गांव की सुबह 5 बजे की बताई जा रही है,जहां सोनारिन देहार के रहने वाले मनराखन ध्रुव उम्र 62 वर्ष सायकल में सवार होकर किसी काम से बेंद्राचुआ गांव पहुंचा था,इस दौरान वह सड़क किनारे खड़ा था,तभी अचानक तेंदुआ वहां पहुंचा और बुजुर्ग पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
गौरतलब है कि जंगली क्षेत्र होने के कारण इलाके में आए दिन तेंदूए द्वारा गाय, बकरी और मुर्गे के शिकार का मामला आते रहता है,वहीं इस क्षेत्र पहले तेंदुआ द्वारा लोगों पर हमला करने का मामला सामने आ चुका है, इस मामले में उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी पंचराम साहू ने बताया कि घटना देर रात की है, जहां तेंदुआ के हमले से एक व्यक्ति की मौत हुई है, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है,वहीं तेंदूए की मौजूदगी को लेकर वन विभाग की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर लोगों को अलर्ट कर रही है।

More Stories
राज्योत्सव में सांस्कृतिक दल एवं कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति पंजीयन के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वालों का भी होगा सम्मान
“रजत जयंती वर्ष पर जिला स्तरीय किसान मेला का हुआ आयोजन”
“शहर के विकास में डीएमएफ फण्ड की होगी बड़ी भागीदारी कोरबा विधानसभा में 399 कार्यों के लिये 157 करोड़ 69 लाख की मिली स्वीकृति नपानि क्षेत्र कोरबा में विभिन्न स्थानों में सामुदायिक भवन,नाली,अहाता एवं अन्य कार्य होंगे 92 नवीन आंगनबाड़ी भवन, 40 नवीन प्राथमिक/माध्यमिक शाला भवन का होगा निर्माण शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े विकास कार्य के लिए राशि स्वीकृत”