नगर निगम कोरबा दादरखुर्द के शिव मोहल्ला से बजरंग चौक मानिकपुर रोड़ तक इन दिनों नगर निगम द्वारा पानी निकासी के लिए नाली निर्माण का काम करवाया जा रहा है ठेकेदार ने नाली बनाने के लिए जेसीबी मशीन से खोदाई किया है जिससे बिछाई गई पानी की पाईप लाईन क्षतिग्रस्त होकर टुट गया जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया आनन फानन में निगम के कर्मचारी ने क्षतिग्रस्त पाईप लाईन की मरम्मत तो कर दिया गया लेकिन अभी भी बजरंग चौक मोहल्ले वासियों के घर तक पहुंचने वाले क्षतिग्रस्त पाईप लाईन में सुधार नही किया गया जिससे लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है लोग रोज दूर दराज से पीने के लिए पानी लाने को मजबूर हैं लोगों ने इसकी जानकारी नगर निगम कोरबा जिम्मेदार अधिकारियों के दे चुके हैं लेकिन लगभग एक महिना बीतने को है फिर भी लोगों को मूलभूत पानी जैसी आवश्यक सुविधा के लिए परेशान होना पड़ रहा है यह किसी विडम्बना से कम नहीं है नगर निगम लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने में नाकाम साबित हो रही है!


More Stories
घोर लापरवाही, शिक्षा विभाग से सेवा पुस्तिका गायब,बोलते हैं-कचरे में जला दिए, भटक रहे सेनि प्रधानपाठक
कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी मोबाइल सिम जारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार
महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों का हमला, 10 घायल