छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट द्वारा भर्ती पर लगाई गई रोक के दौरान जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन नहीं हो सका था, उनके लिए नई तिथि जारी कर दी गई है।
दरअसल, CG पुलिस भर्ती प्रक्रिया में हाईकोर्ट बिलासपुर ने बीते 27 नवंबर को रोक लगा दी थी। दुर्ग जिले में जिला पुलिस बल आरक्षक भर्ती प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू थी। यहां दुर्ग रेंज के लिए दुर्ग बालोद और बेमेतरा तीन जिलों के लिए भर्ती शुरू की जा रही थी। इसी दौरान हाईकोर्ट बिलासपुर ने भर्ती प्रक्रिया में रोक लगा दी थी।
हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए फिर से प्रक्रिया को संशोधित प्रावधान के साथ शुरू करने का आदेश दे दिया है। न्यायालय के आदेश के बाद 8 दिसंबर से फिर से भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू की। इस दौरान 8 दिसंबर और उसके आगे के प्रवेश पत्र का मान्य किया गया था। वहीं 27 से 8 दिसंबर के बीच जारी हुए प्रवेश पत्र को रोक दिया गया था।
जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र को रोका गया था। उनके लिए नई डेट तय कर दी गई है। अब वो अपने पुराने तिथि और उसकी जगह तय की गई नई तिथि में तय समय पर अपने दस्तावेजों की जांच के लिए पहुंच सकते हैं। वह लोग नई तिथि और समय पर आकर फिजिकल टेस्ट दे पाएंगे

More Stories
राज्योत्सव में सांस्कृतिक दल एवं कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति पंजीयन के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वालों का भी होगा सम्मान
“रजत जयंती वर्ष पर जिला स्तरीय किसान मेला का हुआ आयोजन”
“शहर के विकास में डीएमएफ फण्ड की होगी बड़ी भागीदारी कोरबा विधानसभा में 399 कार्यों के लिये 157 करोड़ 69 लाख की मिली स्वीकृति नपानि क्षेत्र कोरबा में विभिन्न स्थानों में सामुदायिक भवन,नाली,अहाता एवं अन्य कार्य होंगे 92 नवीन आंगनबाड़ी भवन, 40 नवीन प्राथमिक/माध्यमिक शाला भवन का होगा निर्माण शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े विकास कार्य के लिए राशि स्वीकृत”