रायपुर। डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का नाम बदलने से नाराज मनवा कुर्मी समाज ने सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के बैनर तले 19 तारीख को नया रायपुर धरना स्थल पर सुबह 10 बजे से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है
केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप ने कहा कि योजना का नाम बदलना छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाज सुधारक डॉ. खूबचंद बघेल का अपमान है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय छत्तीसगढ़ की पहचान और गौरव को ठेस पहुंचाने वाला है, जिससे समाज में भारी आक्रोश है।
प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने बताया कि इस धरना-प्रदर्शन में सतनामी समाज, आदिवासी समाज, धोबी समाज, सेन समाज, कलार समाज, साहू समाज, चंद्राकर समाज समेत समस्त छत्तीसगढ़िया समाज और संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई छत्तीसगढ़ के सम्मान की है और सरकार को जल्द से जल्द योजना का पुराना नाम बहाल करना चाहिए।
कश्यप ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो भविष्य में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों लोगों के शामिल होंगे।

More Stories
राज्योत्सव में सांस्कृतिक दल एवं कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति पंजीयन के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वालों का भी होगा सम्मान
“रजत जयंती वर्ष पर जिला स्तरीय किसान मेला का हुआ आयोजन”
“शहर के विकास में डीएमएफ फण्ड की होगी बड़ी भागीदारी कोरबा विधानसभा में 399 कार्यों के लिये 157 करोड़ 69 लाख की मिली स्वीकृति नपानि क्षेत्र कोरबा में विभिन्न स्थानों में सामुदायिक भवन,नाली,अहाता एवं अन्य कार्य होंगे 92 नवीन आंगनबाड़ी भवन, 40 नवीन प्राथमिक/माध्यमिक शाला भवन का होगा निर्माण शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े विकास कार्य के लिए राशि स्वीकृत”